एकलव्य विद्यालय पालगंज में शिक्षक अभिभावक मीटिंग का आयोजन।बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके समग्र विकास पर हुई चर्चा ।
पीरटांड़ (गिरिडीह)- --- अभिभावक शिक्षक मीटिंग का आयोजन शुक्रवार को पीरटांड़ प्रखंड स्थित एकलव्य विद्यालय, पालगंज में किया गया। इस बैठक में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं के माता-पिता और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीरटांड़ बीडीओ मनोज मराण्डी मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ मनोज मरांडी एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक राम राज सिंह ने किया। मौके पर शिक्षक विकी मिश्रा, शुशांत वत्स, कुमारी प्राची, तानिया प्रमाणिक,राजेश कुमार,प्रभात पासी, ईशान तिवारी, दीपू तांती, विनीत कुमार और विवेक कुमार समेत अन्य विद्यालय परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। पीटीएम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने विशेष रूप से कार्यक्रम की महत्ता को बताया।टीचर्स और अभिभावकों के बीच संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित इस मीटिंग में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके समग्र विकास पर विशेष चर्चा हुई। प्रधानाध्यापक ने बच्चों के शैक्षिक स्तर को बढ़ाने के लिए शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को साझा किया और अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के अध्ययन में सक...