ऋजुबालिका में प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम,भगवान की मनाई गई जन्म कल्याणक महोत्सव,


गिरिडीह// -- जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की केवल्य ज्ञान स्थल ऋजुबालिका तीर्थ में समवशरण जिन मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर कई मांगलिक कार्य आचार्य नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज की निश्रा में किया जा रहा है।इस मांगलिक अवसर पर शुक्रवार को भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।साथ ही अन्य कई विधान किये गए।जिसमे 18 अभिषेक मांगलिक विधान शामिल है।जहां  भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया वही शनिवार को दीक्षा कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा साथ ही भव्य बरगोड़ा निकाला जाएगा।



  मुनि मोक्षानंद विजय जी महाराज ने बताया  कि समवसरण मंदिर की स्थापना आचार्य जी के निर्देश पर 20 वर्ष पूर्व शुरू हुई थी।कहा कि आचार्य 20 वर्ष पूर्व जीवन मे पहली बार कल्याणक भूमियों की यात्रा पर निकले थे।तब उनके मन मे आया कि इस तीर्थ में पहली बार देवताओं ने समवसरण की रचना की थी तो क्यों नही यहाँ समवशरण की संरचना बनाया जाय।तब से  यह कार्य चल रहा है।बताते चले कि आचार्य चेन्नई से 1800 किलोमीटर की दूरी 60 दिनों की पदयात्रा कर ऋजुबालिका तीर्थ में पधारे हैं।जहां  भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया वही कल दीक्षा कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा साथ ही भव्य बरगोड़ा जुलुश निकाला जाएगा। बताते चले कि यह सारा कार्य आचार्य श्री जी के सानिध्य में जैन श्वेतांबर सोसाइटी मधुबन की आज्ञा से जिन कल्याण तीर्थ उद्धार ट्रस्ट,चेन्नई के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

 इधर ट्रस्ट के  पन्नालाल जी सिंघवी, चेन्नई ने बताया कि ऋजुबालिका तीर्थ में जबसे मंदिर में आयोजन चल रहा पूरा गांव उन्नति की बढ़ रहा है।यह बहुत ही पुण्य का कार्य है।इस कार्यक्रम में चेन्नई जे अलावे अन्य राज्यों से लगभग दो हजार लोग प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने पहुंच रहे हैं।




Comments

Popular posts from this blog

दुर्गापूजा समिति पालगंज की बैठक संम्पन्न।रविरंजन सिंह पुनः बने अध्यक्ष।

श्री मद देवी भागवत महायज्ञ सुनने से जन्म जन्म के कष्ट जलकर भष्म हो जाते हैं--महंत नरहरि दास जी महाराज

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा के शुभ अवसर पर गिरिडीह में निकाली गई शोभायात्रा।हजारों की संख्या में महिला पुरुष हुए शामिल