पीरटांड़ (पीरटांड़)--- पीरटांड़ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिवालयों में आयोजित विशेष शिविरों में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। शिविरों में जाति, आय, आवासीय तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में पालगंज पंचायत सचिवालय में आयोजित विशेष शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे। ग्रामीणों ने आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा किए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।शिविर में राजस्व कर्मचारी दशरथ हेम्ब्रम, राजेश बास्के, उपमुखिया मनोहर साहू, पंचायत वीएलई देवेश बक्सी, पंचायत सहायक अजित सिंह, गुंजन बक्सी तथा मुखिया प्रतिनिधि बिरजू साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पीरटांड़ (गिरिडीह)/// ** पीरटांड़ प्रखंड सचिवालय में गुरुवार को विकसित भारत ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण योजना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दिप प्रज्वलित कर किया गया।मौके पर प्रमुख सबिता टुडू,उपप्रमुख संजय प्रसाद, बीडीओ मनोज कुमार मरांडी,मुखिया अनिता बर्णवाल सहित कई लोग उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित कर्मियों एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन, प्रक्रिया और आवश्यक कार्यों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में बीडीओ मनोज मरांडी ने योजना से जुड़े कार्यों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ योग्य लाभुकों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। साथ ही अभिलेखों का सही संधारण और कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।प्रशिक्षण में प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी देते हुए कर्मियों की शंकाओं का समाधान भी किया।