Skip to main content

राष्ट्रीय कायस्थवृन्द द्वारा चित्रांश भवन में आयोजित किया गया होली मिलन समारोह

दिप प्रज्ज्वलित करते
एक दूसरे को बधाई देते
गिरिडीह //-- राष्ट्रीय कायस्थवृंद महापरिवार गिरिडीह द्वारा जेपी नगर स्थित चित्रांश भवन मे मंगलवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियो द्वारा दिप प्रज्वलित कर अपने आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की आरती तथा स्तुति के साथ किया गया।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र किशोर सिन्हा तथा संचालन जिला सचिव संजीव सिन्हा सज्जन ने किया।समारोह को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष उत्तम लाला, युवा अध्यक्ष अभय कुमार, युवा सचिव रंजीत कुमार सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष विशाल गौरव, जिला सचिव कुमार राकेश ने सराहनीय भूमिका निभाई।
उपस्थित युवा मोर्चा के सदस्य
इस होली मिलन समारोह मे जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, पूर्व उपकुलपति डॉ सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, एनडीसी डॉ सुदेश कुमार की धर्मपत्नी भावना अम्बष्टा, लोक गायिका मोनिका सिन्हा, जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत, डॉ॰ परीमल सिन्हा,भाजपा नेता रंजन सिन्हा,जय शंकर सिन्हा सिंकू,कांगेस नेता अजय सिन्हा मंटू,अधिवक्ता सतीश कुंदन, वादक नयनदीप सिन्हा के अलावे राष्ट्रीय कायस्थ वृंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा, प्रदेश प्रभारी शिवेन्द्र कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

रंग लगाती महिलाएं
समारोह में उपस्थित लोगों ने होली गीतों का गायन किया तथा जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक दुसरे से गुलाल लगा एवं गले मिलकर होली की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में महिलाएं और बच्चे भी काफी संख्या में शामिल होकर होली मिलन समारोह का जमकर आनंद उठाया।

उपस्थित कायस्थ समाज के प्रतिनिधि
वहीं कार्यक्रम में  राजेश कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, चंदन कुमार सिन्हा, रितेश कुमार सिन्हा,, राजेश सहाय, निलु सिन्हा,सत्यजीत सहाय, टिंकु सिन्हा, ज्योतिष कुमार सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, अमर कुमार सिन्हा, नित्यानन्द प्रसाद, मधुबाला वर्मा, मधुबाला प्रसाद, किरण बाला बक्सी, डॉ पायल वर्मा, पम्मी सिन्हा, ब्युटी सिन्हा, संगीता सहाय, सरीता लाल दास, उमा महेश्वरी, स्वाती सिन्हा, शालीनी सहाय, ज्योति सिन्हा, अंजु सिन्हा, अभय कुमार,शगुन सहाय, समेत काफी संख्या राष्ट्रीय कायस्थवृन्द महापरिवार और चित्रांश परिवार के महिला व पुरुष उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

  पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के  जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

  पीरटांड़ (गिरिडीह) — मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मॉडल विद्यालय के कृतिका कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वहीं दूसरे स्थान पर उन्नत प्लस टू विद्यालय हरलाडीह के छात्र प्रिंस कुमार रहे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। तीसरे स्थान पर सोबरनपुर के मोहम्मद फरहान अंसारी ने जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अभिभावक और शिक्षक सभी विद्यार्थियों की सफलता से काफी खुश हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी मॉडल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया था, जब छात्रा स्मृति कुमारी ने जिले में टॉप कर पीरटांड़ का नाम रोशन किया था। सुविधाओं के अभाव के बावजूद पीरटांड़ का मॉडल विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद मिश्रा, सफदर अली,समाजसेवी राधेश्याम मदक, सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ ने दिवगंत मंत्री को दी श्रद्धांजलि

  पीरटांड़ (गिरिडीह)//--  पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ, गिरिडीह की ओर से दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि व्यक्त की।मौके पर उपस्थित प्रज्ञा केंद्र संचालकों एवं अन्य लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास और आम लोगों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रवीण चरण पहाड़ी,शेखर महतो, सोनू गुप्ता, समीर आलम, रामा पंडित, केशर जमाल, मोहमद असरफ, देवेश बक्सी सहित  झरी महतो, विद्याभूषण मिश्र आदि कई लोग उपस्थित थे।