पीरटांड़ (गिरिडीह)// - पीरटांड़ के विभिन्न पंचायतों में रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी का त्याेहार मनाया गया। इस अवसर पर पालगंज, कुम्हरलालो, चिरकी, मधुबन, खुखरा, हरलाडीह समेत सभी पंचायतों में धूमधाम के साथ यह त्याेहार मनाया गया। वहीं पालगंज में स्थित श्री वंशीधर मंदिर और श्री राम मंदिर में श्री रामजन्मोत्सव को लेकर रात्रि में विशेष पूजा एवं जागरण का आयोजन किया गया तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। इधर नवमी को दिन भर पूजा पाठ का दौर जारी रहा। शाम को प्राचीन श्री बंशीधर मंदिर पालगंज, खुखरा, हरलाडीह, चिरकी ,मधुबन,सहित अन्य मंदिरों से विशाल जूलुस निकाला गया। जो कई मंदिरों का भ्रमण कर वापस आया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।वहीं पालगंज में रात्रि में अखाड़े का भी आयोजन किया गया, जहां कलाकारों ने एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित ग्रीष्म भक्त, निकुंज केतन भक्त,मुखिया प्रतिनिधि बिरजू साहू,रवि रंजन सिन्हा,रवि रंजन सिंह सिंटू, देवेश बक्सी, दुर्गा चौरसिया, आकाश गुप्ता, गौरव राम, अमित राम,सुशील कुमार,रामप्रसाद साव,विष्णु साव,भोला साव,धीरज राम,सोनू रवानी,चुरामन साव,सहित कई लोगो का सराहनीय योगदान रहा।ईधर चैती दुर्गा पूजा को लेकर भी माँ के दरबार मे सुबह से पूजा पाठ का दौर जारी था।
मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
पीरटांड़-- पीरटांड़ प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में विद्यालय परिवार द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में पढ़ने वाले पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा मैट्रिक एवं इन्टर में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को बीडीओ मनोज कुमार मरांडी एवं सीओ ने समानित किया ।कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि बीडीओ एवं सीओ ने दीप प्रज्वलित कर किया।साथ ही पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र मन लगाकर पढ़े।साथ ही उच्च शिक्षा हेतु बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।समानित होने वाले मेट्रिक छात्रों में पुष्पा कुमारी,काजल कुमारी,विनय महतो,होलिका कुमारी,इंद्रदेव कुमार,लक्ष्मी कुमारी एवं इंटर में अभिषेक राय, सेजल कुमारी,देवरानी हेम्ब्रम,देवयानी हेम्ब्रम शामिल हैं।इन सभी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक आशीष मंदिलवार, शिक्षक संजीत सिन्हा सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक भी उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment