मधुबन//-- जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री सम्मेदशीखरजी में भारतीय स्टेट बैंक शाखा मधुबन द्वारा शाश्वत भवन के समीप एक कैश डिपॉजिट कम विड्रोल एटीएम का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक झारखंड के जनरल मैनेजर मृगांक जैन, प्रशासनिक ऑफिस देवघर के विश्वारंजन आचार्य एवं गिरिडीह आर. एम. सलीम अहमद सहित अन्य वरीय अधिकारियों उपस्थिति में हुआ। मृगांक जैन ने कहा कि पूर्व में हमारे बैंक के अधिकारी यहां आएं थे तब उन्हें यहां के कुछ संस्थान के प्रतिनिधियों, व्यवसाईयों, तीर्थयात्रियों से कई प्रकार के सुझाव को लिया था।इसी को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है इस आधुनिक मशीन का लाभ अब सभी को प्राप्त होगा, साथ ही यहां के ग्रामीण भी सरल और सुरक्षित तरीके से पैसे का आदान प्रदान कर सकेंगे।वही शाश्वत ट्रस्ट के महामंत्री राजकुमार जैन अजमेरा - हजारीबाग ने भारतीय स्टेट बैंक के सभी पदाधिकारियों को इस शुभकार्य के लिए बधाई दी ।मौके पर भारतीय स्टेट बैंक गिरिडीह से शिशिर कुमार, राकेश कुमार, अरुण कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक आलोक रंजन, सूरज कुमार, मोहम्मद जावेद हुसैन शाश्वत ट्रस्ट के प्रंबधक संजीव जैन, ए सैदी, गंगाधर महतो, समाज से तेजनारायण मेहता, मोहन कर्मकार, अजय, निरुथ सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहें।
पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

Comments
Post a Comment