पीरटांड़(गिरिडीह)//-- पीरटांड़ प्रखंड सभागार में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज टु अन्तरर्गत स्वच्छता पखवारा अभियान प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सबिता तूड़ी ने की।बताया गया कि स्वच्छता पखवारा अभियान 29 अप्रैल 2023 से 15 जून 2023 तक होना है।जिसकी जानकारी कार्यशाला में विस्तार पुर्वक दी गई। इस दरम्यान कार्यशाला में उपस्थित सभी कर्मियों एवं जन प्रतिनिधि को प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई ।कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रमुख सविता टुडू, बीस सूत्री अध्यक्ष महेश मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार,अंचल अधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा,जेपीएस इंद्रजीत महतो,एमओ सिमोन हासदा,गिरीश कुमार ,एवं जलसहिया सहित अन्य कई कर्मी उपस्थित थे।
पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

Comments
Post a Comment