भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा के शुभ अवसर पर गिरिडीह में निकाली गई शोभायात्रा।हजारों की संख्या में महिला पुरुष हुए शामिल

भगवान श्री चित्रगुप्त जी पूजा के शुभ अवसर पर गिरिडीह में निकाली गई शोभायात्रा।हजारों की संख्या में महिला पुरुष हुए शामिल

शोभा यात्रा में उपस्थित 
गिरिडीह--- // -- भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर चित्रांश परिवार गिरिडीह द्वारा श्री चित्रगुप्त पूजा की  पूर्व संध्या पर गिरिडीह में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जो गिरिडीह झंडा मैदान से निकलकर कलीबाड़ी रोड से मकतपुर बरगंडा होते हुए वापस झंडा मैदान पहुंचा।इस बीच भारी संख्या में कायस्थ समाज की महिलाएं, पुरुष,बच्चे, बूढ़े आदि शामिल हुए।शोभायात्रा यात्रा की शुरुआत भगवान की आरती के साथ कि गई।इस बीच कायस्थ परिवार के महान विभूतियों की तस्वीरों को भी यात्रा में शामिल वाहनों मे लगाया गया था।जिसमे मुख्य रूप से महान उपन्यास कार मुंशी प्रेमचंद, महान गायक मुकेश  कुमार,देशरत्न प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, जय प्रकाश नारायण,शुभाष चंद्र बोस,स्वामी विवेकानंद सहित अन्य कई शामिल थे।शोभायात्रा के दरम्यान पूरा क्षेत्र भगवान चित्रगुप्त जी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

बताते चलें कि इस शोभायात्रा यात्रा में जिले के अलावा  कई प्रखंडों से कायस्थ परिवार के लोग भी पहुंचे थे।और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।शोभायात्रा के समापन के पश्चात झण्डा मैदान के समीप विवाह भवन में भोजन की भी  व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सभी ने खुशी व्यक्त की है।

कार्यक्रम की सफल बनाने में केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष चुन्नू कांत,कोषाध्यक्ष जय शंकर सिन्हा 'सिंकू' ,सचिव अजय कुमार सिन्हा सहित नीलू सिन्हा, टिंकू सिन्हा, रंजीत सिन्हा, रितेश सिन्हा, विनय बक्सी, त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक चंद्र मोहन प्रसाद एवं ज्योतिंद्र प्रसाद , अभय सिन्हा, चंदन सिन्हा, अभिषेक सहाय,उत्तम लाला, रविरंजन सिन्हा, धीरज बक्सी,विशाल गौरव,राजेश सिन्हा,देवेश बक्सी, अमरजीत सिन्हा,माला सिन्हा, तनुजा सहाय,पुष्पा सिन्हा, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

दुर्गापूजा समिति पालगंज की बैठक संम्पन्न।रविरंजन सिंह पुनः बने अध्यक्ष।

श्री मद देवी भागवत महायज्ञ सुनने से जन्म जन्म के कष्ट जलकर भष्म हो जाते हैं--महंत नरहरि दास जी महाराज