Skip to main content

कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।2100 महिलाओं ने उठाया कलश।

 

पीरटांड़ - जय माता दी,जय माँ दुर्गे ,जय श्री राम आदि नारो से पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो उठा।सोमवार को पालगंज की ऐतिहासिक धरती में अतिप्राचीन दुर्गा मंडप का जीर्णोद्धार होने पर आयोजित श्री श्री 1008 श्री मद्देवी भागवत महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ  की गई।पालगंज दुर्गा मंडप  से बराकर नदी तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जिसमे 2100 महिलाओं एवं लड़कियों ने कलश उठाया।लगभग तीन किलोमीटर की लंबी लाईन थी।जिसमे राजा के पुत्र दिलीप सिंह अपनी पत्नी के साथ रथ में सवार आगे आगे चल रहे थे।  लगभग 15 से 20 हज़ार की संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान हुआ। इस कलश यात्रा में पालगंज, कुम्हरलालो,नावाडीह, बिशनपुर, खुखरा,चिरकी,मधुबन सहित अन्य पंचायतो से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।इस दरम्यान ,गाजे- बाजे,ढोल नगाड़े एवं मंत्रोच्चारण से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा।यज्ञ समिति पालगंज के वोलेंटियर एवं स्थानीय प्रशाशन विधि व्यवस्था को लेकर मुस्तैद थे।वही बराकर नदी के पास पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कलश यात्रा में शामिल भक्तों ,श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा की।कठवारा चौक में श्रद्धालुओं के शरबत की व्यवस्था स्थानीय लोगों द्वारा की गई।वही बराकर नदी में दिलीप ज्वेलरी के द्वारा श्रद्धालुओं एवं कलश धारी महिलाओं के लिए निम्बू सर्बत, एवं मीठा की व्यवस्था की गई थी।

दस बजे निकला कलश यात्रा--  श्री मद देवी भागवत महायज्ञ को लेकर विगत तीन माह से तैयारियां चल रही थी.लेकिन सोमवार को कलश यात्रा को लेकर अहले सुबह से ही यज्ञ समिति तैयारी में जूट गए थे.सभी श्रद्धालुओं का जुटान दुर्गा मण्डा स्थान में हुआ। श्रद्धालुओं का हुजूम बाजे गाजे के साथ सुबह दस बजे कलश यात्रा में शामिल महिलाओं,युवतियों व श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ स्थल से बराकर नदी के लिए निकली।जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा था।

**** झूम रहे थे श्रद्धालू-एक ओर जहां जयकारे की गूंज थी वहीं दूसरी ओर अलग अलग समूहों में श्रद्धालुओं की टोली झूमते दिखे.

**** लगभग 20 हजार से अधिक थी भीड़-कयास लगाया जा रहा है कि भव्य व ऐतिहासिक कलश यात्रा में लगभग बीस हज़ार से अधिक लोगों ने भाग लिया. 

गगनभेदी मंत्रोच्चार-अयोध्या एवं बनारस से आये पंडितों के  गगनभेदी मंत्रोच्चारण से पालगंज व आस पास की धरा पवित्र हो गई।यज्ञाचार्य के रूप में आचार्य राम सुंदर पांडेय मौजूद थे।साथ मे बासुकीनाथ उपाध्याय, सहित कई पंडित उपस्थित थे।

****राजा के पुत्र और पुत्र वधु रथ में थे सवार---पालगंज राजा के पुत्र और पुत्र वधु इस महायज्ञ में  रथ में सवार होकर कलश यात्रा में मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।

***तकनीकी खराबी के कारण नही आया हेलिकॉप्टर----हेलीकॉप्टर से यज्ञ मंडप एवं कलश यात्रा में पुष्प वर्षा करने की तैयारी की थी।लेकिन ऐन मौके पर हेलीकॉप्टर में तकनीकि खराबी आ गई। जिसके कारण हेलीकॉप्टर नही आ पाया।

इधर विधि व्यबस्था को लेकर पीरटांड़ थाना प्रभारी गौरव भगत,किशन कुमार,सीमोन केरकेट्टा आदि दल बल के साथ तैनात थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, मनोज साहू,शिवनाथ साव,रंजीत राय,श्याम प्रसाद, बड़कू मुर्मू,योगेंद्र तिवारी,बिरजू साहू,बीरेंद्र वर्मा आदि शामिल हुए।वही कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ पूजा समिति के 

अध्यक्ष रवि रंजन सिंह,रामकृपाल राय, सजीत सिंह,देवेश बक्शी,गौरव राम,संजय बर्णवाल,श्रुतिधर मिश्रा,अर्जुन मल्लाह,अभय सिंह,भोला साव,उमेश साव,दिनेश स्वर्णकार,संजय बर्णवाल,रामकिंकर उपाध्याय,लालू यादव,सिकन्दर सिंह,संतोष सिंह,पवन मल्लाह, जानकी मल्लाह,मयंक बर्णवाल,शुशील कुमार,विवेक कुमार, सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

  पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के  जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

  पीरटांड़ (गिरिडीह) — मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मॉडल विद्यालय के कृतिका कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वहीं दूसरे स्थान पर उन्नत प्लस टू विद्यालय हरलाडीह के छात्र प्रिंस कुमार रहे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। तीसरे स्थान पर सोबरनपुर के मोहम्मद फरहान अंसारी ने जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अभिभावक और शिक्षक सभी विद्यार्थियों की सफलता से काफी खुश हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी मॉडल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया था, जब छात्रा स्मृति कुमारी ने जिले में टॉप कर पीरटांड़ का नाम रोशन किया था। सुविधाओं के अभाव के बावजूद पीरटांड़ का मॉडल विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद मिश्रा, सफदर अली,समाजसेवी राधेश्याम मदक, सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ ने दिवगंत मंत्री को दी श्रद्धांजलि

  पीरटांड़ (गिरिडीह)//--  पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ, गिरिडीह की ओर से दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि व्यक्त की।मौके पर उपस्थित प्रज्ञा केंद्र संचालकों एवं अन्य लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास और आम लोगों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रवीण चरण पहाड़ी,शेखर महतो, सोनू गुप्ता, समीर आलम, रामा पंडित, केशर जमाल, मोहमद असरफ, देवेश बक्सी सहित  झरी महतो, विद्याभूषण मिश्र आदि कई लोग उपस्थित थे।