Skip to main content

सेकड़ो लोगो ने झामुमो का थामा दामन।बीजेपी के परंपरागत वोट पर जेएमएम की सेंधमारी

पीरटांड़ (गिरिडीह)/-- पीरटांड़ में रविवार को झामुमो युवा मोर्चा के बैनर तले आयोजित मिलन समारोह  कार्यक्रम में गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं केंद्रीय समिति सदस्य सुमित कुमार जेएमएम के उपस्थिति में नवीन भदानी, सतीश भदानी  के अगुवाई में  150 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ जेएमएम का दामन थाम लिया।
इस मिलन समारोह को सतीश बर्णवाल के अगुवाई में बर्णवाल समाज , रंजीत गुप्ता के अगुवाई में हलवाई समाज , पालगंज से गोपाल राम के अगुवाई में माहुरी समाज , हीरापुर से नकुल पण्डित के अगुवाई में कुम्हार समाज आदि का समर्थन प्राप्त था ।विदित हो कि पीरटांड़ में माहुरी समाज, वर्णवाल समाज, गुप्ता समाज आदि भाजपा का परंपरागत वोटर रहा है । पीरटांड़ में इतनी बड़ी टूट बीजेपी के भविष्य के विधानसभा चुनाव में चिंता का सबब बन सकता है।भाजपा के समर्थक रहे नवीन भदानी द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए इस टूट का मुख्य कारण पीरटांड़ बीजेपी की दोहरी नीति एवं स्थानीय बीजेपी नेताओं के षड्यंत्रकारी नीतियों द्वारा पीरटांड़ के जनता को प्रताड़ित करना तथा ऐसे कृत्य पर प्रदेश बीजेपी की चुप्पी रहने को बताया है । उन्होंने कहा कि बीजेपी के कथनी करनी में काफी अंतर है विशेष लोगो लोगो के अलावा पीरटांड़ के नेता सभी वर्ग पर अत्याचार करने में लगे हुए है। जिसका भविष्य में जोरदार प्रतिरोध किया जाएगा ।इस मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनु में कहां की जेएमएम अंदोलन कारी पार्टी है जो किसी भी षड्यंत्र और छल का पुरजोर विरोध करती है । सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु जो भी शोषण करने वाले वर्ग है उनके हर षड्यंत्र को नाकाम किया जाएगा तथा साथ मे जुड़े हर कार्यकर्ता का सम्मान अब जेएमएम के सम्मान से जुड़ा हुआ है अगर किसी ने भविष्य में किसी प्रकार का षडयंत्र किया तो उसे इट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा ।इनके अतिरिक्त पीरटांड़ उपमुखिया चिरकी अमित साव, मो कलीम अंसारी खरपोका, मनीष जैन मधुबन , अमित हेम्ब्रम ,अमन गुप्ता, अमित राम,आकाश गुप्ता आदि भी अपने दल बल के साथ इस कार्यक्रम में जेएमएम की सदस्यता ली ।मौके पर ताज हुसैन,कर्मबीर पंडा,युवराज महतो, हीरा लाल महतो,राधेश्याम मदक ,संजय राम समेत कई जेएमएम कार्यकर्ता उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

  पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के  जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

  पीरटांड़ (गिरिडीह) — मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मॉडल विद्यालय के कृतिका कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वहीं दूसरे स्थान पर उन्नत प्लस टू विद्यालय हरलाडीह के छात्र प्रिंस कुमार रहे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। तीसरे स्थान पर सोबरनपुर के मोहम्मद फरहान अंसारी ने जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अभिभावक और शिक्षक सभी विद्यार्थियों की सफलता से काफी खुश हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी मॉडल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया था, जब छात्रा स्मृति कुमारी ने जिले में टॉप कर पीरटांड़ का नाम रोशन किया था। सुविधाओं के अभाव के बावजूद पीरटांड़ का मॉडल विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद मिश्रा, सफदर अली,समाजसेवी राधेश्याम मदक, सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ ने दिवगंत मंत्री को दी श्रद्धांजलि

  पीरटांड़ (गिरिडीह)//--  पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ, गिरिडीह की ओर से दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि व्यक्त की।मौके पर उपस्थित प्रज्ञा केंद्र संचालकों एवं अन्य लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास और आम लोगों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रवीण चरण पहाड़ी,शेखर महतो, सोनू गुप्ता, समीर आलम, रामा पंडित, केशर जमाल, मोहमद असरफ, देवेश बक्सी सहित  झरी महतो, विद्याभूषण मिश्र आदि कई लोग उपस्थित थे।