सड़क हादसे में दो की मौत, आधे दर्जन लोग घायल

दुघर्टना स्थल पर जुटी भीड़

 गिरिडीह//--गिरिडीह डुमरी मुख्य पथ स्थित पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह मोड के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।बताया जाता है कि पांडेय डीह मोड़ के समीप मारुति सेलेरियो वाहन संख्या Jh 11 y 4720  तथा ओमिनी वाहन संख्या Jh 09 t 6373 के बीच आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई वहीं एक व्यक्ति की रास्ते मे ही मौत हो गई साथ ही वाहन पर सवार आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से  घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी दिलशन बिरुवा स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।मृतको की पहचान गोमो के सोहन मोहली और ओमनी के चालक 46 वर्षिय शौकत अली के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में घायल आठ लोगों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।