पीरटांड़ में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, म.वि. खुखरा को मिला पहला स्थान


पीरटांड़ (गिरिडीह) --- प्रखंड संसाधन केंद्र पीरटांड़ में सोमवार को प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न संकुलों से चयनित रसोइयों की टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने विद्यालय मेनू के अनुसार व्यंजन तैयार कर स्टॉल पर प्रदर्शित किए।

ज्यूरी सदस्य बीपीओ बसील मरांडी, संकुल साधन सेवी आशीष कुमार और मध्यान्ह भोजन ऑपरेटर चरकु हेम्ब्रम ने 100 अंकों के पाँच मानकों—रागी/मडुआ आधारित व्यंजन, नवाचार, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं साफ-सफाई—के आधार पर मूल्यांकन किया। परिणामस्वरूप मध्य विद्यालय खुखरा को प्रथम तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोखरना द्वितीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम की सफलता में  अनीश अंसारी, जयप्रकाश नारायण, विजय रवानी, मनोज कुमार, नीरज सिंह, विकास कुमार, अजय मिश्रा आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप