Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2025

चिकित्सकों के द्वारा किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई।

 पीरटांड़--पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित किशोरियों को माहवारी के विषय में चिकित्सक के द्वारा बताया गया साथ उनलोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।वहीं आयुष्मान योजना के तहत इलाज,पंजीकरण,आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी बनाना,विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार.निःशुल्क दवाइयां आदि के विषय मे विस्तार से जानकारी दी गई।मौके पर डॉ सुजाता धामी,डॉ विनय कुमार, बीपीएम सरिता कुमारी,सीएचओ महेंद्र कुमार,अरविंद वर्मा,सहित सहिया साथी प्रमिला देवी,गीता देवी, उषा सिन्हा,बबिता देवी,किशोरी वर्षा कुमारी,परी कुमारी,पायल कुमारी,आदि लोग उपस्थित रहे।