पीरटांड़(गिरिडीह)//--- पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के चांदनी चौक के पास दो मोटरसाईकिल के आमने सामने टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति प्रकाश मंडल पिता स्व जगदीश मंडल ,ग्राम मध्य विद्यालय कुस्तोर कैंपस पोस्ट कुस्तोर, थाना केंदुआडीह, जिला धनबाद के सिर पर गंभीर रूप से चोट लगने से जख्मी हो गये। घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी अजय सोय पहुंचे एवं स्थानीय लोगो के सहयोग से तुरंत इलाज हेतु धनबाद भेजा गया। जहां अस्पताल में ही इनकी मौत हो गई।वहीं घटना के संबंध में परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। बताया जाता है कि प्रकाश मंडल उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महेशलीटी,पीरटांड़ के शिक्षक थे स्कूल छुट्टी होने के बाद अपने घर धनबाद जा रहे थे।
Comments
Post a Comment