हरलाडीह पुलिस ने जब्त किए दो बालू लदे ट्रैक्टर

जब्त बालू लदे ट्रैक्टर
पीरटांड़--पीरटांड़ के विभिन्न नदी घाटों से अवैध बालू खनन एवं परिवाहन करने वालों के विरूद्ध हरलाडीह ओपी पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर दो बालू लदे टैक्टर को जप्त किया गया है।इस कार्रवाई से बालू माफिया पर हड़कंप मच गया है।बताते चले कि पीरटांड़ के विभिन्न बालू घाटों से बालू माफियाओं द्वारा बालू का अवैध खनन कर धनबाद में ऊंचे दामों पर बेचा जाता है।बालू माफिया ट्रैक्टरों से रात के अंधेरे में बालू की तस्करी दूसरे जिले में करवाते थे।बालू लदे ट्रैक्टर से कई बार हादसे भी हो चुके हैं।जिसमे कुछ लोग की मौत भी हो चुकी है।ओपी प्रभारी अजय सोय ने बताया कि दो बालू लदे वाहनों को पकड़ा गया है अग्रतर कारवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

पीरटांड़ में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, म.वि. खुखरा को मिला पहला स्थान