दो दिनों से गूंगी आदिवासी लड़की लापता।पीरटांड़ थाने को दी गई सूचना।


 पीरटांड़(गिरिडीह))//- पीरटांड़ के चिलगा पंचायत स्थित कासाकेंद की आदिवसी 14 वर्षीय गूंगी लड़की के लापता होने का मामला युवती के पिता बिरजू लाल मरांडी ने थाने में दर्ज कराई है।लड़की के पिता बिरजू लाल ने बताया कि गुरुवार को चिरकी हटिया गई थी।लेकिन देर शाम घर नही लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन कहि भी उसका पता नही चल पाया। लड़की का नाम सुरजमुनि कुमारी है जो गूंगी वो बोल भी नही सकती है।फिलहाल उसके परिजन काफी परेशान हैं और अपनी बच्ची को ढूंढने में लगे हैं।वही आवेदन मिलने के बाद से पीरटांड़ पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

पीरटांड़ में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, म.वि. खुखरा को मिला पहला स्थान