Posts

Showing posts from November, 2023

गिरिडीह सहित सभी प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई चित्रगुप्त पूजा।

Image
पीरटांड़ ( गिरिडीह) --/--सम्पूर्ण जीवों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले परमपिता, ब्रह्मांड न्यायाधीश, लेखनी व तलवार धारण करने वाले धर्मराज, कायस्थों के इष्टदेव श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजा गिरिडीह जिले सहित पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत पालगंज में भी चित्रांश परिवार के द्वारा बुधवार को धूम धाम के साथ मनाई गई।पूजा में पालगंज से बाहर रहने वाले कायस्थ सदस्य भी पूजा में शामिल होने के लिए सुबह ही पूजा स्थल पर पहुंचें ओर पूजा अर्चना की।।इस दरम्यान भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पुरे विधि विधान के साथ श्रद्धा पूर्वक पूजन किया गया।पुजा के उपरांत महा प्रसाद का वितरण किया गया।तत्पश्चात सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया।साथ ही रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि रंजन सिन्हा,देवेश बक्सी,,गुंजन बक्सी,वैभव मंदिलवार,निशांत सिन्हा,कैशव सिन्हा,रूपेश बक्सी,नवीन सिन्हा,अमित बक्सी,पुष्पेष बक्सी आदि का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखण्ड कॉमर्स कॉलेज डुमरी के प्रिंसिपल प्रमोद कुमार सिन्हा ,दिगम्बर प्रसाद बक्सी,शशिकांत बक्सी,अनिल कुमार सिन्हा,कामेश्वर प्रसाद बक्सी

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा के शुभ अवसर पर गिरिडीह में निकाली गई शोभायात्रा।हजारों की संख्या में महिला पुरुष हुए शामिल

Image
भगवान श्री चित्रगुप्त जी पूजा के शुभ अवसर पर गिरिडीह में निकाली गई शोभायात्रा।हजारों की संख्या में महिला पुरुष हुए शामिल शोभा यात्रा में उपस्थित  गिरिडीह--- // -- भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर चित्रांश परिवार गिरिडीह द्वारा श्री चित्रगुप्त पूजा की  पूर्व संध्या पर गिरिडीह में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जो गिरिडीह झंडा मैदान से निकलकर कलीबाड़ी रोड से मकतपुर बरगंडा होते हुए वापस झंडा मैदान पहुंचा।इस बीच भारी संख्या में कायस्थ समाज की महिलाएं, पुरुष,बच्चे, बूढ़े आदि शामिल हुए।शोभायात्रा यात्रा की शुरुआत भगवान की आरती के साथ कि गई।इस बीच कायस्थ परिवार के महान विभूतियों की तस्वीरों को भी यात्रा में शामिल वाहनों मे लगाया गया था।जिसमे मुख्य रूप से महान उपन्यास कार मुंशी प्रेमचंद, महान गायक मुकेश  कुमार,देशरत्न प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, जय प्रकाश नारायण,शुभाष चंद्र बोस,स्वामी विवेकानंद सहित अन्य कई शामिल थे।शोभायात्रा के दरम्यान पूरा क्षेत्र भगवान चित्रगुप्त जी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। बताते चलें कि इस शोभायात्रा यात्रा में जिले के अलावा  कई प्रखंडों से कायस्थ परिवार के लोग

राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द गिरिडीह द्वारा पीरटांड़ में स्कूली बच्चों के बीच मिठाई,फल आदि का किया गया वितरण

Image
बच्चों के साथ राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द के सदस्य पीरटांड़--राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द गिरिडीह द्वारा शनिवार को पीरटांड़ के पालगंज स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सुगवाटाँड़ में छोटी दीवाली के शुभ अवसर पर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बीच मिठाई,पटाखे,फल आदि का वितरण किया गया।जिसे पाकर बच्चों में काफी खुशी देखी गई।इस अवसर पर राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह एडवोकेट त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी तथा एडवोकेट शिवेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द के द्वारा इस प्रकार का कार्यक्रम बराबर किया जाता है।साथ ही बहुत जल्द ही पीरटांड़ में एक और कार्यक्रम करने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी,शिवेंद्र सिन्हा, अभय सिन्हा ,ऋषभ बक्सी, अर्चित सिन्हा ,रवि रंजन सिन्हा, देवेश बक्सी आदि उपस्थित थे।इस दरम्यान गिरिडीह में 14 नवंबर को होने वाली शोभा यात्रा को सफल बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया।