गिरिडीह सहित सभी प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई चित्रगुप्त पूजा।

पीरटांड़ ( गिरिडीह) --/--सम्पूर्ण जीवों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले परमपिता, ब्रह्मांड न्यायाधीश, लेखनी व तलवार धारण करने वाले धर्मराज, कायस्थों के इष्टदेव श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजा गिरिडीह जिले सहित पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत पालगंज में भी चित्रांश परिवार के द्वारा बुधवार को धूम धाम के साथ मनाई गई।पूजा में पालगंज से बाहर रहने वाले कायस्थ सदस्य भी पूजा में शामिल होने के लिए सुबह ही पूजा स्थल पर पहुंचें ओर पूजा अर्चना की।।इस दरम्यान भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पुरे विधि विधान के साथ श्रद्धा पूर्वक पूजन किया गया।पुजा के उपरांत महा प्रसाद का वितरण किया गया।तत्पश्चात सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया।साथ ही रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि रंजन सिन्हा,देवेश बक्सी,,गुंजन बक्सी,वैभव मंदिलवार,निशांत सिन्हा,कैशव सिन्हा,रूपेश बक्सी,नवीन सिन्हा,अमित बक्सी,पुष्पेष बक्सी आदि का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखण्ड कॉमर्स कॉलेज डुमरी के प्रिंसिपल प्रमोद कुमार सिन्हा ,दिगम्बर प्रसाद बक्सी,शशिकांत बक्सी,अनिल कुमार सिन्हा,कामेश्वर प्रसाद बक्सी,कृष्ण कुमार मंदिलवार,सुरेंद्र बक्सी,पंडित बशिष्ठ नारायण उपाध्याय,बबिता मंदिलवार,प्रमिला बक्सी ,नीलम सिन्हा, ललिता देवी, अर्चना कुमारी सिन्हा, दिव्या सिन्हा,राखी सिन्हा,नेहा सिन्हा,नीति सिन्हा,स्वीटी कुमारी,शैली कुमारी,अचला रानी बक्सी,खुशी सिन्हा,रायशा रंजन आदि मौजूद थे ।


Comments

Popular posts from this blog

दुर्गापूजा समिति पालगंज की बैठक संम्पन्न।रविरंजन सिंह पुनः बने अध्यक्ष।

श्री मद देवी भागवत महायज्ञ सुनने से जन्म जन्म के कष्ट जलकर भष्म हो जाते हैं--महंत नरहरि दास जी महाराज

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा के शुभ अवसर पर गिरिडीह में निकाली गई शोभायात्रा।हजारों की संख्या में महिला पुरुष हुए शामिल