पीरटांड़ (पीरटांड़)--- पीरटांड़ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिवालयों में आयोजित विशेष शिविरों में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। शिविरों में जाति, आय, आवासीय तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में पालगंज पंचायत सचिवालय में आयोजित विशेष शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे। ग्रामीणों ने आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा किए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।शिविर में राजस्व कर्मचारी दशरथ हेम्ब्रम, राजेश बास्के, उपमुखिया मनोहर साहू, पंचायत वीएलई देवेश बक्सी, पंचायत सहायक अजित सिंह, गुंजन बक्सी तथा मुखिया प्रतिनिधि बिरजू साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।