पीरटांड़ (गिरिडीह)//-- पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ, गिरिडीह की ओर से दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि व्यक्त की।मौके पर उपस्थित प्रज्ञा केंद्र संचालकों एवं अन्य लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास और आम लोगों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रवीण चरण पहाड़ी,शेखर महतो, सोनू गुप्ता, समीर आलम, रामा पंडित, केशर जमाल, मोहमद असरफ, देवेश बक्सी सहित झरी महतो, विद्याभूषण मिश्र आदि कई लोग उपस्थित थे।