गिरी वनवासी कल्याण परिषद की बैठक।संथाल परगना में किये जा रहे हैं सामाजिक कार्य

पीरटांड़--गिरि वनवासी कल्याण परिषद की एक बैठक  रविवार को पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत पालगंज में  बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संघटन मंत्री प्रफुल अकांत उपस्थित हुए।इस बैठक में एकल विद्यालय के आचार्य को विशेष दिशा निर्देश दिया गया।इस दरम्यान गिरी वनवासी परिषद के कई सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलित कर किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में आये क्षेत्रीय संघठन मंत्री प्रफुल अकांत ने कहा कि गिरी वनवासी कल्याण परिषद का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज का उत्थान करना है।तभी देश का विकास हो सकता है।कहा परिषद के सहयोग से एकल विद्यालय भी चलाया जाता है जिसमे वैसे बच्चे जो विद्यालय नही जा पाते हैं।उन बच्चो को विद्यालय लाकर संस्कार देने का काम करती है।गिरी वनवासी परिषद संथाल परगना के क्षेत्र में कार्य कर रही है।इस दरम्यान परिषद की और से फसल का बीज वितरण किया गया।
मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री कैलाश उराँव,प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य ग्रीष्म कुमार भक्त,जिला संघठन मंत्री दीपक सोरेन,विभाग संघठन मंत्री विजय टुडू, चिकित्सा प्रभारी नीलकंठ मल्लाह,संच प्रमुख भगीरथ पंडित,ठंढी लाल,जागेश्वर किस्कू, रामलाल मुर्मू,बबली देवी,प्रिया देवी,बिमला देवी,कलावती देवी,सुनीता देवी सहित आचार्य एवं आचार्या, ग्रामीण  आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।