राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

 पीरटांड़ (गिरिडीह)--राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की है। यह परीक्षा केवल आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए होती है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को छात्रवृत्ति देना है। चयनित छात्रों को सालाना 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी।परीक्षा में पास होने वाले सभी छात्र कुडको मवि के हैं। 

इनमें लक्खी कुमारी, पिता निरंजन प्रसाद महतो, रिया कुमारी -पिता अरुण कुमार गुप्ता, कुलदीप कुमार महतो-पिता सोहन महतो, सोनी कुमारी- पिता जितेंद्र महतो, अंजु कुमारी- पिता हेमलाल महतो और रूपा कुमारी-पिता रामलाल महतो शामिल हैं।विद्यालय के शिक्षक सुशील कुमार ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के बच्चे शिक्षा में आगे बढ़ रहे हैं। यह पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।