स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया गया तिरंगा।कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

 

पीरटांड़ ((गिरिडीह)---- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शान से तिरंगा फहराया गया।इस अवसर पर पीरटांड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख सविता टुडू ने तिरंगा फहराया।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर शशिकांत प्रसाद,पीरटांड़ थाना में थाना प्रभारी दीपेश कुमार,मधुबन थाना में थाना प्रभारी संजय यादव,खुखरा थाना में थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, हरलाडीह ओपी में ओपी प्रभारी दीपक कुमार,शिखरजी स्वच्छता समिति के कार्यक्रम में बीडीओ मनोज मरांडी ने झंडोतोलन किया।साथ ही विभिन्न सरकारी कार्यालय, पंचायत सचिवालय एवं विद्यालयों में तिरंगा लहराया गया।इधर खुखरा थाना मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में एएसपी सुरजीत कुमार ,डीएसपी कौशर अली उपस्थित थे। इस अवसर पर कई खिलाड़ी को मैडल ओर प्रसस्ति पत्र देकर समानित किया गया।साथ ही बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल कूद के लिए भी प्रोत्साहित किया।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।