Posts

Showing posts from October, 2025

पीरटांड़ के पालगंज में भागवत कथा का आयोजन

Image
पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पालगंज स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में चल रहे कार्तिक उद्दयापन सह भागवत ज्ञान सप्ताह में भक्तिमय माहौल छाया हुआ है। वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य प्रशांत शास्त्री के मधुर वाणी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए काफी लोग पहुंच रहे हैं।कथा के दौरान आचार्य शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में शांति, भक्ति तथा सद्गुणों का संचार होता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि कार्तिक माह में कथा श्रवण और दीपदान का विशेष महत्व बताया गया है।मंदिर परिसर में भक्ति गीतों, कीर्तन और आरती से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु गहरी आस्था और उत्साह के साथ कथा का श्रवण कर रहे हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद मोहन प्रसाद, आलोक उपाध्याय, चंदन बक्सी,रूपेश बक्सी,सहित मंदिर के पुजारी श्वेतांक उपाध्याय, अंनत मिश्रा, अनुराग बक्सी,बबलू कुमार, आर्यन कुमार,प्रत्युष आदि का सराहनीय योगदान रहा।सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का समापन हवन और भंडारे के साथ किया जाएगा। स्थानीय लोगों में इस धार्मि...

पीरटांड़ में मतदाता पुनरीक्षण कार्य जोरों पर, वीएलई निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका

Image
पीरटांड़ (गिरिडीह)--आगामी चुनावों को लेकर पीरटांड़ प्रखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाई गई है। इस अभियान में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत वीएलई (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, एवं संशोधन जैसे कार्यों को पूरी तत्परता के साथ अंजाम दे रहे हैं।प्रखंड के सभी पंचायतों में यह कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी योग्य मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे अपने दस्तावेज समय पर जमा कर, आवश्यक सुधार करवा सकें। इस कार्य में ब्लॉक मैनेजर अजीज हसन के नेतृत्व में पंचायत स्तरीय वीएलई  शेखर महतो, रामा पंडित, रामानुज शर्मा, जय किशोर मराण्डी, देवेश बक्सी, अनूप कुमार, सोनू कुमार गुप्ता सहित अन्य राजेंद्र मंडल, आकाश कर्मकार आदि सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। हालांकि वीएलई ने यह भी बताया कि उन्हें इस कार्य के बदले कोई भी यात्रा भत्ता या मानदेय नहीं दिया जा रहा है। अधिकतर वीएलई दूरदराज के इलाकों से अपन...