पीरटांड़ के पालगंज में भागवत कथा का आयोजन

पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पालगंज स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में चल रहे कार्तिक उद्दयापन सह भागवत ज्ञान सप्ताह में भक्तिमय माहौल छाया हुआ है। वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य प्रशांत शास्त्री के मधुर वाणी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए काफी लोग पहुंच रहे हैं।कथा के दौरान आचार्य शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में शांति, भक्ति तथा सद्गुणों का संचार होता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि कार्तिक माह में कथा श्रवण और दीपदान का विशेष महत्व बताया गया है।मंदिर परिसर में भक्ति गीतों, कीर्तन और आरती से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु गहरी आस्था और उत्साह के साथ कथा का श्रवण कर रहे हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद मोहन प्रसाद, आलोक उपाध्याय, चंदन बक्सी,रूपेश बक्सी,सहित मंदिर के पुजारी श्वेतांक उपाध्याय, अंनत मिश्रा, अनुराग बक्सी,बबलू कुमार, आर्यन कुमार,प्रत्युष आदि का सराहनीय योगदान रहा।सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का समापन हवन और भंडारे के साथ किया जाएगा। स्थानीय लोगों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर अपार उत्साह देखा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।