एकलव्य विद्यालय के छात्र छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रौशन


 पीरटांड ----पीरटांड़ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पालगंज के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गर्व से ऊँचा किया है।इस प्रतियोगिता में विद्यालय के  छात्र मनोज हेम्ब्रम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊँची कूद में राष्ट्रीय स्तर पर पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। मनोज की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय को गौरवान्वित किया, बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने गोला फेंक प्रतियोगिता में भी भाग लेकर पार्टिसिपेशन प्रमाण पत्र हासिल किया।वहीं विद्यालय की छात्राएँ हीरामणी कुमारी एवं उर्मिला हेम्ब्रम ने भी लंबी कूद और बाधा दौड़ में हिस्सा लिया तथा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पार्टिसिपेशन प्रमाण पत्र प्राप्त किया।इन सभी छात्र-छात्राओं का नेतृत्व विद्यालय की शिक्षिका कुमारी प्राची ने किया जिनके मार्गदर्शन में टीम ने अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।छात्रों की इस सफलता में प्रधानाध्यापक विक्की मिश्रा, शिक्षक ईशान तिवारी, प्रभात पासी, तानिया प्रमाणिक,विद्यालय छात्रावास अधिक्षक विनीत कुमार सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि विद्यालय में खेल मैदान तक उपलब्ध नहीं है ओर न ही पिटी के शिक्षक है।इसके बावजूद छात्रों ने निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम और शिक्षकों के सही निर्देशन से यह उपलब्धि हासिल की ।इस सफलता से  पूरे विद्यालय परिवार तथा परिजनों में खुशी  का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।