पीडीएस दुकानदारों को मिला नया ई पॉश मशीन।राशन वितरण में होगी सुविधा



पीरटांड़ (गिरिडीह)**---/-पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली  संचालकों के बीच नए ई-पॉश मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि नए ई-पॉश मशीन से राशन वितरण व्यवस्था और अधिक सुगम व पारदर्शी होगी।अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में उपयोग में लाए जा रहे ई-पॉश मशीन में 2जी इंटरनेट कनेक्शन था, जिसके कारण अक्सर नेटवर्क की समस्या उत्पन्न होती थी। अब नए मशीन में 4जी इंटरनेट कनेक्शन जोड़ा गया है, जिससे राशन वितरण के दौरान होने वाली तकनीकी परेशानियों से काफी हद तक निजात मिलेगी।कार्यक्रम में पीरटांड़ प्रमुख सबिता टुडू, बीडीओ मनोज मरांडी, सीओ ऋषिकेश मरांडी, उप प्रमुख महेंद्र महतो, एमओ, पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र तिवारी, केशव पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।वहीं जन वितरण प्रणाली दुकानदारों में राधेश्याम मदक,दिगम्बर सिंह,भोला राम ,राजेश कुमार समेत प्रखंड के कई पीडीएस संचालक कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी दुकानदारों ने नए ई-पॉश मशीन मिलने पर खुशी जताई और कहा कि इससे उपभोक्ताओं को समय पर और सुचारू रूप से राशन उपलब्ध कराया जा सकेगा।अधिकारियों ने पीडीएस संचालकों से नए मशीन का सही तरीके से उपयोग करने और लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने की अपील की।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।