दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी नही होने से नाराज आदिवासी समाज मे आक्रोश।जुलूस की शक्ल में पहुंचे थाना ।प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।एसडीपीओ ने दिया आश्वासन जल्द होगी गिरफ्तारी।

पीरटांड़ (गिरिडीह) --- पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह ओपी क्षेत्र में बीते 25–26 जनवरी की देर रात दो नाबालिग आदिवासी युवतियों के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को आदिवासी समाज की ओर से जोरदार विरोध रैली निकाली गई। यह रैली एक सप्ताह पूर्व हुई घटना को लेकर अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने के खिलाफ थी।रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए गिरिडीह प्रशासन और हरलाडीह पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। रैली के बाद भारी भीड़ हरलाडीह ओपी गेट के पास जमा हो गई और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने आदिवासी जतरा ड्रामा बंद करो,बलात्कारियों को अविलंब गिरफ्तार करो,गिरिडीह पुलिस होश में आवो ,दोषियों को फांसी दो,संथाल समाज की इज्जत से खिलवाड़ बंद करो,और थाना प्रभारी मुर्दाबाद जैसे तीखे नारे लगाए।आक्रोशित लोगों का कहना था कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित नाबालिगों को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर स्थिति को संभालने पहुंचे डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  सुमित प्रसाद ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरी पुलिस टीम दिन-रात छापेमारी कर रही है और तकनीकी सहायता भी ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।लोगो को समझाने में  इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद,बीडीओ मनोज मरांडी,सीओ ऋषिकेश मराण्डी,हरलाडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार,डुमरी थाना प्रभारी आदि मौजूद थे।

इनसबो के आश्वासन के बाद आदिवासी समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन समाप्त किया, हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।साथ ही उपस्थित महिलाओं ने कहा कि जतरा मेला पर पूर्ण बंद होना चाहिए,हड़िया शराब को बंद करना चाहिए जैसे कई बातें लोगो से कही।मौके पर आदिवासी समाज के सिकन्दर हेम्ब्रम,अशोक हेम्ब्रम, शुशांत सोरेन,राजेश सोरेन,अर्जुन टुडू,बुधन हेम्ब्रम,समेत कई महिलाएं ओर बड़े बुजुर्ग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।