गिरिडीह//--शनिवार को गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों में महाशिवरात्रि  पूजा के मौके पर  विभिन्न शिव मंदिरों में शिव पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की।इसी क्रम में बराकर नदी तट स्थित शिव मंदिर,पालगंज स्थित शिव मंदिर , मधुबन,कुम्हारलालो, कठवारा,खुखरा,हरलाडीह बिशुनपुर सहित अन्य शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।वही कई मंदिरों में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।इधर कई शिव मंदिर से  शिव भक्तों द्वारा महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली गई।पूरा क्षेत्र भगवान शिव पार्वती के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।बारात में शामिल सभी महिलाओं, पुरुषों और नन्हे बच्चों में भक्तिमय उमंग देखा गया।


Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।