ऋजुबालिका तीर्थ में समवशरण जिनालय की हुई प्रतिष्ठा

 



(गिरिडीह)//--24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की कैवल्य ज्ञान कल्याणक भूमि पर नवनिर्मित समवशरण मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव रविवार को मनाया गया।प्रतिष्ठा महोत्सव का सारा विधिविधान आचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज एवं मोक्षानंद विजय जी महाराज के सानिध्य में किया गया।साथ ही अन्य कई मांगलिक कार्य भी किये गए।इस दरम्यान भारी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।पूरा क्षेत्र भगवान की जयकारे से गूँज उठा।बताते चले कि यह सारा कार्यक्रम जैन श्वेतांबर सोसाइटी मधुबन की आज्ञा से श्री जिन कल्याणक तीर्थोधार ट्रस्ट चेन्नई के द्वारा किया जा रहा है।

 


   

प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद श्री जिन कल्याणक तीर्थ उद्धार ट्रस्ट चेन्नई के द्वारा जैन श्वेतांबर सोसायटी के अध्यक्ष कमल सिंह जी रामपुरिया को तीर्थ सेवा शिरोमणि की पदवी प्रदान की गई साथ ही मोमेंटो प्रदान कर समानित किया गया।इसके अलावे ऋजुबालिका तीर्थ के प्रबंधक नेमचंद महतो,अमित गौतम को भी समानित किया गया।मौके पर ट्रस्ट के अजय चंद बोथरा,श्रोणिक कुमार सिंधी,दीपक बेगानी,संजीव पांडेय,संजय सिन्हा,उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।