गिरिडीह--//-पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों में सोमवार को एक साथ तीन चेक डेम का शिलान्यास किया गया।शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष सह बीससूत्री जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह शामिल हुए।बताते चलें कि इन दिनों पीरटांड़ में विभिन्न विकास योजनाएं धरातल में उतर रही है।इसी कड़ी के तहत सोमवार को पालगंज पंचायत के कुलमती नदी में लगभग 58 लाख की लागत से चेकडैम का निर्माण होगा। वहीं खेरपोका तथा कुडको के सर्लाही नाला में 45 लाख की लागत से चेकडैम का निर्माण होगा।गौचोथा नाला में लगभग 53 लाख की लागत से चेकडैम का निर्माण होगा।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि झामुमो की सरकार में लगातार विकास के कार्य हो रहे है।.पीरटांड़ में एक साथ तीन चेकडैम का निर्माण कार्य होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा।शिलान्यास पट्ट में प्राक्कलन राशि नही लिखे रहने से जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने नाराजगी व्यक्त किया।जिलाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि कार्यस्थल पर योजना की विस्तृत जानकारी रहना चाहिए।बताया गया कि विधानसभा सत्र के कारण सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल नही हो सके.जिसके कारण जिलाबीससूत्री उपाध्यक्ष के द्वारा शिलान्यास किया गया।मौके पर शोभा यादव,सुमन सिन्हा,रोकी सिंह,सुमीत कुमार,युवराज महतो,बिरजू मरांडी,महेंद्र महतो,महेश मरांडी,रामलाल मुर्मू,बरुन सिंह,आरती मुर्मू,बिरजू साहू,योगेंद्र तिवारी,बड़कू मुर्मू,सलेजा सिंह,गोपाल शर्मा,दिलीप मुर्मू,राहुल दास,बिरेन्द्र दास,रामकृपाल सिंह,ब्रजेश कुमार आदि मौजूद थे.
पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

Comments
Post a Comment