पीरटांड़ में धूमधाम से मनाई गई माँ मथुरासिनी पूजा।रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन

शोभायात्रा निकलते
 पीरटांड़(गिरिडीह)//-- पीरटांड़ के पालगंज में  माहुरी समाज की और से बुधवार को माँ मथुरासिनी देवी की पूजा धूमधाम से मनाई गई।पूजा से पूर्व भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मौके पर जयकारे भी खूब लगाए जा रहे थे। वहीं एक एक भक्तो ने हाथ में भगवा ध्वज थामे हुए थे। पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद भक्तो की भीड़ वापस आयोजन स्थल पहुंची। जहा पुजारी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कुल देवी मां मथुरासिनी का पूजा अर्चना किया गया।वहीं रात्रि में  भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा।पूजा को सफल बनाने में आशीष सेठ,अंकित गुप्ता,अमन गुप्ता,आकाश गुप्ता,गौरव राम,प्रह्लाद राम,नितेश गुप्ता,धीरज राम,राजेश राम,अमित राम, गोपाल राम,छेदी राम,दुखन राम,श्रीप्रसाद राम,सुजीत राम,प्रदीप राम,सहित समाज के अन्य व्यक्तियों का सराहनीय योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।