पीरटांड़//-- इस समय इस्लामिक पाक महीना रमज़ान चल रहा है इस माह सभी मुस्लिम नेक काम करके ज्यादा से ज्यादा पुण्य अर्जित करने की जुनून में रहते है, रोजा, नमाज़, इबादत, जकात, सदका भी खूब करते है ।बड़े तो बड़े बच्चे भी इस नेक कदम में अपना परचम लहरा रहे है।
 |
| छोटी बच्ची इबादत करती हुई |
पीरटांड़ चिरकी में रहने वाले इंतखाब आलम की 5 वर्षीय नन्नीही बेटी ईनाया ने भी इस रमज़ान के महीना में रोजा रख रही है और खुब इबादत भी कर रही है इस नन्ही सी बच्ची के जज्बे को देख सभी लोगों में एक चर्चा का विषय बन गया है अंजुमन कमेटी मदनी मस्जिद चिरकी के सादर नौसाद आलम, सेक्रेटरी सफदर अली, पूर्व सेक्रेटरी ए सैदी, मेराज आलम समेत और भी सभी लोग भी इस नन्ही सी बच्ची को खूब दुआ दे रहे है।
Comments
Post a Comment