पीरटांड़//-- गिरिडीह के पीरटांड़ थाना इलाके के गिरिडीह डुमरी रोड के हरलाडीह मोड में मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में पीरटांड़ थाना के नवासार निवासी प्रवीण मरांडी और दिलीप मुर्मू शामिल है। इस दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरटांड़ थाना प्रभारी दिलशन बिरूआ भी घटनास्थल पहुंच मामले की जांच में जुट गए। दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इधर पीरटांड़ थाना प्रभारी को जानकारी मिली की दोनो बाइक सवार युवक प्रवीण और दिलीप बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान दोनो जब हरलाडीह मोड पहुंचे। तो एक अज्ञात गाड़ी ने दोनो के बाइक को चकमा दे दिया। इसे बाइक का संतुलन बिगड़ा, और एक पेड़ से टकरा गया। पेड़ से टकराते ही दोनो की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। घटना के बाद देर रात ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल में जुटी और पीरटांड़ थाना प्रभारी को जानकारी दिया गया।
Comments
Post a Comment