Skip to main content

पीरटांड़ में जिला विधिक प्राधिकार के द्वारा कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उद्घाटन करते 
गिरिडीह//--झालसा रांची के निर्देश पर गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के तहत शनिवार को पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी  दिनेश कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा उपस्थित रिसोर्स पर्सन कमलेश्वर शिवमूर्ति एवं  राहत फातिमा तथा पीरटांड़ प्रखंड की प्रमुख  सविता टूडू के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।  माननीय झालसा रांची के द्वारा निर्धारित विषयों के ऊपर उपरोक्त दोनों रिसोर्स पर्सन  कमलेश्वर शिवमूर्ति एवं  राहत फातिमा ने बारी-बारी से सभी निर्धारित टॉपिक को महिला प्रतिभागियों के बीच विस्तार पूर्वक बतलाया। इस कार्यक्रम में जेएसएलपीएस पीरटांड़ प्रखंड की महिला प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं उन्होंने विभिन्न प्रकार के कानूनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर इससे अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री सौरव कुमार गौतम ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के आयोजन के लिए चारों अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम की व्यापक तैयारी की जा रही है।
उपस्थित महिलाएं
सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री सौरव कुमार गौतम ने आम जनों, महिलाओं, समाजसेवियों, एनजीओ कर्मियों एवं महिलाओं के उत्थान से संबंधित कार्य करने वाले तमाम संस्थाओं से अपील किया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं माननीय झालसा, रांची के उद्देश्यों से आम जनों को लाभान्वित किया जा सके।




Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

  पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के  जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

  पीरटांड़ (गिरिडीह) — मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मॉडल विद्यालय के कृतिका कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वहीं दूसरे स्थान पर उन्नत प्लस टू विद्यालय हरलाडीह के छात्र प्रिंस कुमार रहे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। तीसरे स्थान पर सोबरनपुर के मोहम्मद फरहान अंसारी ने जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अभिभावक और शिक्षक सभी विद्यार्थियों की सफलता से काफी खुश हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी मॉडल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया था, जब छात्रा स्मृति कुमारी ने जिले में टॉप कर पीरटांड़ का नाम रोशन किया था। सुविधाओं के अभाव के बावजूद पीरटांड़ का मॉडल विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद मिश्रा, सफदर अली,समाजसेवी राधेश्याम मदक, सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ ने दिवगंत मंत्री को दी श्रद्धांजलि

  पीरटांड़ (गिरिडीह)//--  पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ, गिरिडीह की ओर से दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि व्यक्त की।मौके पर उपस्थित प्रज्ञा केंद्र संचालकों एवं अन्य लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास और आम लोगों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रवीण चरण पहाड़ी,शेखर महतो, सोनू गुप्ता, समीर आलम, रामा पंडित, केशर जमाल, मोहमद असरफ, देवेश बक्सी सहित  झरी महतो, विद्याभूषण मिश्र आदि कई लोग उपस्थित थे।