कायस्थ महासभा ने मनाया होली मिलन समारोह

उपस्थित अतिथिगण
गिरिडीह//--- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गिरिडीह के द्वारा बस स्टैंड के समीप कौशल विकास केंद्र में भव्य होली समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जहां कायस्थ महासभा के पदाधिकारी उपस्थित थे वहीं मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद थे ।जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नूकांत थे।इस दौरान कायस्थ समाज के  महिला-पुरूष भारी संख्या में मौजूद थे।कार्यक्रम में समाज के लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल खेला। होली के गीतों पर जमकर लोग झूमे।इस दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की बधाई दी।उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक श्री सोनू ने  समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को होली या अन्य त्योहारों को आपसी भेद-भाव भूलकर मनाना चाहिए. जिससे कि समाज में आपसी भाईचारा कायम रह सके।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा प्रसाद तथा संचालन जिला संगठन मंत्री सिंकू सिन्हा ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. परिमल सिन्हा,पीके दत्ता, प्रदीप कुमार दाराद, बबलू सिन्हा,सुभाषचंद्र सिन्हा, रंजन सिन्हा, रितेश सिन्हा, पुष्पा सिन्हा, कुसुम सिन्हा, तनुजा सहाय,पायल वर्मा,संगीता सिन्हा,मोनिका सिन्हा, रेखा सिन्हा, कपिल सिन्हा, चंदन सिन्हा, टिंकू सिन्हा, संदीप कुमार सिन्हा, नीलू सिन्हा,शशि सिन्हा,मिंकू सिन्हा, अनुज सिन्हा, राज कमल राजेश,प्रवीण सिन्हा,सुजीत सिन्हा, राजू सिन्हा,ज्योतिष कुमार सिन्हा,उमा सिन्हा ,विशाल गौरव,संजीव रंजन सिन्हा,अमित सिन्हा पप्पू, दीपक कुमार सिन्हा, अमरनाथ सिन्हा, राकेश सिन्हा, संजीव कुमार, आलोक प्रभाकर, सिलधर प्रसाद, बक्सी रमेश, सुमन सिन्हा, राजेश सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, सूरज सिन्हा, अंकित सहाय सहित अनेक कायस्थ समाज के लोग उपस्थित थे.


Comments

Popular posts from this blog

दुर्गापूजा समिति पालगंज की बैठक संम्पन्न।रविरंजन सिंह पुनः बने अध्यक्ष।

श्री मद देवी भागवत महायज्ञ सुनने से जन्म जन्म के कष्ट जलकर भष्म हो जाते हैं--महंत नरहरि दास जी महाराज

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा के शुभ अवसर पर गिरिडीह में निकाली गई शोभायात्रा।हजारों की संख्या में महिला पुरुष हुए शामिल