मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।
मधुबन (गिरिडीह)--युग शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस महोत्सव सोमवार को मधुबन स्थित गुणायतन परिसर में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया ।संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य एवं शिष्याएं आचार्यश्री 108 समयसागर महाराज के आज्ञानुवर्ती,कार्यक्रम का पावन सानिध्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 समतासागर जी महाराज, पूज्य मुनिश्री पवित्रसागर जी महाराज, मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज, मुनिश्री अतुलसागर जी महाराज ससंघ आर्यिका 105 गुरूमति माता जी,आर्यिका 105 दृढ़मति माता जी, आर्यिका 105 गुणमति माता जी ससंघ (57 पिच्छी) के सानिध्य में अहले सुबह में गुणायतन जिनालय में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन का आयोजन किया गया।वही दोपहर को गुणायतन के प्रवचन हाल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, संगीतमय आदि संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागर महाराज की पूजन के साथ कि गई।तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एवं उपस्थित साधु संतों के द्वारा आचार्यश्री का गुणानुवाद रखा गया साथ ही अन्य कार्यक्रम सम्पन्न हुए । कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से सैकड़ों लोग एवं गुणायतन कमेटी के पदाधिकारी एवं सहयोगी उपस्थित रहे ।

Comments
Post a Comment