पीरटांड़ प्रखंड में कार्यरत कर्मी की मौत पर किया गया शोक व्यक्त

शोक व्यक्त करते
पीरटांड़--पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय मे कार्यरत कार्यालय अधीक्षक सह प्रधान सहायक फ़्लोरा मरियम मुर्मू के निधन पर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में शोक सभा अयोजित की गई।उपस्थित सभी प्रखंड के कर्मी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कामना की।बताया जाता है कि वो पिछले कुछ दिनों से बीमार थी लेकिन इलाज के दरम्यान ही मंगलवार को इनकी मौत हो गई।अगले वर्ष यह नोकरी से रिटायरमेंट होने वाली थी।शोक व्यक्त करने वालों में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार,सीओ विनय प्रकाश तिग्गा,अमित कुमार सिन्हा,अविनाश कुमार,उमेश कुमार,शुभाष वर्णवाल,आर्यन कुमार,अमित कुमार,आशीष कुमार,सहित कई कर्मी उपस्थित थे।
मृतका की फ़ाइल फ़ोटो



Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

पीरटांड़ में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, म.वि. खुखरा को मिला पहला स्थान