भगवान श्री चित्रगुप्त की संध्या आरती करते समाज के लोग
गिरिडीह //--  राष्ट्रीय कायस्थवृंद द्वारा कायस्थों के आराध्यदेव भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज  का प्रकटोत्सव महोत्सव सह हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को गिरिडीह के पुराना जेल परिसर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भव्य संध्या आरती कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में कायस्थ समाज के अलावे अन्य  लोग भी उपस्थित हुए और भगवान की पूजा अर्चना की।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कायस्थवृन्द युवा के अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा एवं सचिव  रंजीत कुमार सिन्हा के अगुवाई में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा, प्रदेश प्रभारी शिवेन्द्र सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष उत्तम लाला, जिला कोषाध्यक्ष विशाल गौरव, नवीन कुमार सिन्हा, किरण बक्सी, मधुबाला प्रसाद, संगीता सहाय, अन्नू सिन्हा, शीला प्रसाद, अरुण लता प्रसाद, राजेश सिन्हा, अमर ज्योति सिन्हा, चंदन सिन्हा, उत्तम कुमार सिन्हा, शाइनी चित्रांश, विकास सिन्हा, रितेश कुमार सिन्हा,अर्चित कृत, पंकज सिन्हा, अजय पाठक, कृष्ना कुमार सिन्हा समेत काफी संख्या में अन्य चित्रांश महिला पुरुष उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

दुर्गापूजा समिति पालगंज की बैठक संम्पन्न।रविरंजन सिंह पुनः बने अध्यक्ष।

श्री मद देवी भागवत महायज्ञ सुनने से जन्म जन्म के कष्ट जलकर भष्म हो जाते हैं--महंत नरहरि दास जी महाराज

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा के शुभ अवसर पर गिरिडीह में निकाली गई शोभायात्रा।हजारों की संख्या में महिला पुरुष हुए शामिल