जेएमएम कार्यकर्ता ने मंत्री के निधन पर किया शोक सभा


श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता
पीरटांड़(गिरिडीह)/--,झारखंड सरकार के रह चुके शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के बाद गुरुवार को पीरटांड़ प्रखंड सभागार में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया।  जहां उपस्थित कार्यकर्ता ने स्व जगन्नाथ महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया साथ ही  दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। कार्यकताओं ने इनकी जीवनी पर प्रकाश डाला साथ ही बताया कि इनके निधन से झारखंड की राजनीति को एक अपूरणीय क्षति हुई है।शोक व्यक्त करने वालो में पीरटांड़ प्रमुख सविता टुडू,उपप्रमुख महेंद्र प्रसाद,प्रतिनिधि ताज हसन,नीलकंठ महतो, युवराज महतो,महावीर मुर्मू,अमित चन्द्रवंशी,बिरजू मरांडी आदि कई लोग उपस्थित  थे।

Comments

Popular posts from this blog

दुर्गापूजा समिति पालगंज की बैठक संम्पन्न।रविरंजन सिंह पुनः बने अध्यक्ष।

श्री मद देवी भागवत महायज्ञ सुनने से जन्म जन्म के कष्ट जलकर भष्म हो जाते हैं--महंत नरहरि दास जी महाराज

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा के शुभ अवसर पर गिरिडीह में निकाली गई शोभायात्रा।हजारों की संख्या में महिला पुरुष हुए शामिल