पीरटांड-/-- पीरटांड़ में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना घटी है।बताते चले कि पीरटांड़ थाना के समीप चिरकी हटिया मैदान में एक नवजात शिशु रविवार की देर शाम को पाया गया।लोगों का कहना है कि नवजात शिशु को छोड़ कर उसके परिजन फरार हो गए।हालांकि शिशु की रोने की आवाज से ग्रामीणों ने छानबीन शुरू कर दी जिसके बाद ग्रामीणों को नवजात शिशु हटिया मैदान में मिला ।इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पीरटांड स्वास्थ्य विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद पीरटांड़ स्वास्थ्य विभाग के एएनएम सोहगी कुमारी एवं चमेली देवी मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया ।एएनएम ने बताया कि नवजात शिशु का नाभि में बंधा धागा भी अभी तक नहीं खुला था उन्होंने बताया कि यह नवजात शिशु कुछ ही घंटे पहले हुआ है नवजात शिशु का प्राथमिक उपचार करने के बाद एंबुलेंस की सहायता से इसे चेताडीह हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया ।
पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

Comments
Post a Comment