बीडीओ ने किया कैम्प का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पीरटांड़--पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र के मंडरो पंचायत में चल रहे  केम्प का निरीक्षण शुक्रवार को पीरटांड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ने किया।बताते चले कि  पंचायत मंडरो में मनरेगा मजदूरों का बैंक खाता इंडियन पोस्ट आफिस में खोलवाने हेतु कैम्प का आयोजन किया गया था।ताकि मजदूरों को मनरेगा के तहत योजना का लाभ मिल सके।बीडीओ दिनेश कुमार ने  निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और  उसे दूर करने का आश्वासन दिया।मौके पर मुख्य रूप से  बीडीओ दिनेश कुमार के अलावे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ,स्थानीय  मुखिया,  ग्राम रोजगार सेवक, एवं पंचायत सेवक सहित कई लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

पीरटांड़ में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, म.वि. खुखरा को मिला पहला स्थान