अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन,करो योग रहो निरोग

पीरटांड़(गिरिडीह)-अंतराष्ट्रीय योग दिवस  के अवसर पर बुधवार को पीरटांड़ के जगहों पर योग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।योग दिवस को लेकर पीरटांड़ के हरलाडीह पंचायत स्थित काली मंदिर प्रांगण में मुख्य अतिथि राधेश्याम मदक,डॉ मिथुन कुमार,महादेव सेन तथा योगाचार्य नवनीत उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।योगाचार्य नवनीत उपाध्याय द्वारा उपस्थित सभी को योग कराया गया।साथ ही योग से होने से होने वाले फायदे को बताया गया।योग अभ्यास के बाद उपस्थित छात्र छात्राओं के बीच योग विषय पर सवाल जवाब किये गए।तथा पुरस्कार वितरण भी किया गया।

इधर प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ दिनेश कुमार की अगुवाई में योग का अभ्यास कराया गया।मौके पर प्रमुख सबिता टुडू, अविनाश कुमार, जीपीएस इंद्रजीत महतो,अरुण कुमार महतो,आर्यन कुमार,अमित सिन्हा,दिनेश वर्मा,सचिन साह,आदि उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

पीरटांड़ में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, म.वि. खुखरा को मिला पहला स्थान