पीरटांड़ बीडीओ ने किया पंचायतों का निरीक्षण।अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

कार्यों का जायजा लेते बीडीओ
पीरटांड़ (गिरिडीह)--/ पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा सोमवार को  प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मरांडी ने किया।इस दरम्यान बांध,चिलगा एवं खरपोका पंचायत का दौरा किया।इस दौरान अलग अलग पंचायत में जाकर पंचायत भवन में मुखिया,पंचायत सेवक, रोजगार सेवक आदि के साथ बैठक कर विकास योजनाओं का जायजा लिया साथ ही पंचायत में सन्चालित योजनाओं के प्रगति का भी जायजा लिया।मनरेगा योजना पर चर्चा करते हुए कई निर्देश भी दिए। अधूरे प्रधानमंत्री आवास योजना को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।बैठक में मुखिया ,पंचायत सेवक,ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।