राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द की बैठक,जिला कमेटी का किया गया विस्तार

गिरिडीह--////-- राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द गिरिडीह जिला की बैठक गिरिडीह स्थित चित्रांश भवन में की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष  एमके वर्मा  और संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार ने की।बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के जिला कमिटी के रिक्त पड़े पदों पर नये पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष के पद पर  नवीन कुमार सिन्हा एवं  राजेश कुमार सिन्हा (राजू),सचिव सह मीडिया प्रभारी के  चंदन कुमार सिन्हा को तथा संयुक्त सचिव  विकास सिन्हा को बनाया गया। बैठक के दौरान सभी नवमनोनित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ जिला के पदाधिकारियों द्वारा उनके मनोनयन से सम्बंधित प्रमाणपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। 

वहीं बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गयी। जिसमे पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के साथ कुछ नये कार्यक्रम करने हेतु उसकी रूप रेखा तैयार की गई। वहीं बैठक के दौरान युवा कमिटी के पदाधिकारियों को एक माह के अंदर कमिटी का विस्तार करने और उसकी सूचना से जिला कमिटी को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वहीं अगली बैठक जिलाध्यक्ष एमके वर्मा के आवास में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, प्रदेश अध्यक्ष  संजीव रंजन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष उत्तम लाला, संयुक्त सचिव कुमार राकेश, जिला कोषाध्यक्ष  विशाल गौरव, युवा अध्यक्ष श्री अभय कुमार सिन्हा, युवा सचिव रंजीत कुमार सिन्हा, वैभव विशाल एवं मुकेश कुमार सिन्हा के अलावे  नव मनोनीत पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। 


Comments

Popular posts from this blog

दुर्गापूजा समिति पालगंज की बैठक संम्पन्न।रविरंजन सिंह पुनः बने अध्यक्ष।

श्री मद देवी भागवत महायज्ञ सुनने से जन्म जन्म के कष्ट जलकर भष्म हो जाते हैं--महंत नरहरि दास जी महाराज

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा के शुभ अवसर पर गिरिडीह में निकाली गई शोभायात्रा।हजारों की संख्या में महिला पुरुष हुए शामिल