आवास योजना का निरीक्षण, निर्माण कार्य मे तेजी लाने का निर्देश

पीरटांड़--पीरटांड प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मरांडी ने गुरुवार को कुम्हरलालो पंचायत का दौरा किया ।जहां आवास योजना का निरीक्षण किया।साथ ही लाभुकों से मिलकर आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।इस दरम्यान स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शुभाष कुमार आदि उपस्थित थे।बताते चले कि बीडीओ मनोज मरांडी का क्षेत्र में लगातार दौरा चल रहा है।विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर कार्यो में तेजी ओर सुधार करने का निर्देश दे रहे हैं।जानकारी के अनुसार पीएम आवास योजना कई पंचायत में अधूरे पड़े हैं।जिसको लेकर बीडीओ क्षेत्र का दौरा कर आवास को पूर्ण करने का निर्देश दे रहे हैं।जिसके कारण आवास योजना पूर्ण करने में तेजी आई है।

Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

पीरटांड़ में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, म.वि. खुखरा को मिला पहला स्थान