पीरटांड़--पीरटांड़ के पालगंज में स्थित आदि श्री दुर्गा मण्डप का निर्माण कार्य शनिवार को शुरू हुआ।बताया जाता है कि इस आदि श्री दुर्गा मंडप का निर्माण पालगंज राज्य के राजा ने किया था,यह अति प्राचीन दुर्गा मंडप 700 वर्ष पुराना बताया जाता है।जिसका जीर्णोद्धार बीच बीच मे होता रहता आया है।लेकिन वर्षो बाद इस मंडप का पूर्ण निर्माण किया गया।इस निर्माण कार्य मे स्थानीय ग्रामीणों सहित जिले के कई समाजसेवी ने आर्थिक रूप से सहयोग किया है।वही दुर्गा मंडप निर्माण कार्य को सफल बनाने कई वर्षों से लगे हुए लोगो में काफी खुशी देखी जा रही है।इस बाबत दुर्गा मंडप निर्माण में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले रविरंजन सिंह सिंटू ने कहा कि यह मंडप पूरे क्षेत्र का ऐतिहासिक धरोहर है।इसका निर्माण हो जाने से स्थानीय श्रद्धालुओं में काफी खुशी है।समाज सेवी सजित सिंह,संजीव गोस्वामी, सुरेश साव,आदि ने बताया कि राजा के समय का यह मंडप का निर्माण कार्य माता की कृपा से सम्पन्न हुआ है।जिसमे स्थानीय युवाओं,समाजसेवियों, महिलाओं का भी पूरा सहयोग रहा है।निर्माण कार्य को सफल बनाने में गौरव राम,भोला साव,पवन मल्लाह,पंचम सिंह,छोटी मल्लाह,रोहित सिंह,जानकी मल्लाह,संजय मल्लाह,विजय प्रकाश राम,दिनेश साव,रिंकू सिंह, मयंक बरनवाल सहित कई लोगो का सराहनीय योगदान रहा।
पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।


Comments
Post a Comment