Posts

Showing posts from October, 2023

600 वर्ष पूर्व से पालगंज में हो रही है दुर्गा पूजा।पालगंज राज के राजा ने शुरू की थी पूजा

Image
  ** देवेश बक्सी  (पीरटांड ,गिरिडीह) - गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड अंतर्गत पालगंज में लगभग 600 वर्ष पूर्व से ही दुर्गा पूजा होती आ रही है।इसकी शुरुआत पालगंज राज के राजा ने 1725 ईसवी को की थी।तब से अब तक सुचारु रूप से दुर्गा पूजा पालगंज में हो रही है।हालांकि पहले यह पुजा राजा के द्वारा बलि प्रथा के साथ की जाती थी।लेकिन सन 1972 के बाद से यह पुजा सार्वजनिक कर पंचायत को सौंप दी गई।।साथ ही तब से बलि प्रथा भी बंद कर दी गई।अब दुर्गा पूजा समिति के द्वारा की जा रही है।बताते चले कि पहले सिर्फ पालगंज में ही दुर्गा पूजा होती थी जहां सभी पंचायतों के गाँवों के लोगों का श्रद्धा पूर्वक पूजा में शामिल होते थे।लेकिन फिलहाल यह पूजा प्रखंड के सात पंचायत में हो रही है।बताया जाता है कि पालगंज के बाद खुखरा, हरलाडीह, कुडको,चिरकी,मधुबन ओर बिशुनपुर में यह पूजा की शुभारंभ हुई।दुर्गा पूजा पालगंज में आज भी दुर्गा पूजा आस्था का प्रतीक बना हुआ है।लोगों की मनोकामनाएँ पुर्ण होती हैं।वर्तमान में पूजा समिति के द्वारा भव्य पंडाल एवं आकर्षक तौरण द्वार भी जगह जगह बनाया गया है। ***  गाँव से कुछ दूरी पर स्थित है दुर्गा मं

सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर पतंजलि परिवार द्वारा किया गया शोक व्यक्त

Image
शोक व्यक्त करते पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पतंजलि परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधियो के द्वारा शुक्रवार को कुम्हरलालो पंचायत भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया।बताया जाता है कि पतंजलि से जुड़े व सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाले अखिलेश्वर प्रसाद बर्मा का असामयिक निधन कुछ दिन पहले हो गया था।उनके निधन पर समाज का गहरा दुख हुआ है।इसी को लेकर  शुक्रवार को शोक सभा व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमें उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय बर्मा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी गयी।इस दौरान वक्ताओं ने कहा के वे समाज के विभिन्न कार्यो को निशुल्क किया करते थे साथ ही योग शिक्षक के रूप में भी समाज मे उनका योगदान था।इस उनके इस अभियान को जारी रखते हुए ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देनी होगी।इस दौरान उपस्थित पतंजलि परिवार के नवीन प्रसाद सिंह ने योग शिविर आयोजित करने पर बल दिया।मौके पर सुभाष बर्णवाल, नवीन प्रसाद सिंह,अर्जुन बर्मा,दिगंबर बर्मा,रंजीत बर्मा,सुनील रजवार,राकेश बर्मा,मनीष बर्मा आदि लोग थे।

दुर्गापूजा समिति पालगंज की बैठक संम्पन्न।रविरंजन सिंह पुनः बने अध्यक्ष।

Image
पीरटांड़--पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत पालगंज में आदि दुर्गा पूजा को सफल संचालन के लिए समिति गठन हेतु ग्रामीणों की एक बैठक  शुक्रवार को  दुर्गा मंडप में  की गई जिसकी अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने की। बैठक में पूजा को सफल संचालन को लेकर आवश्यक विचार विमर्श किया गया।साथ ही बैठक में समिति के सदस्यों के द्वारा आय व्यय का लेखा जोखा रखा गया।साथ ही पूर्व समिति के कार्यो को देखते हुए सर्वसम्मति से  बैठक मे पूर्व समिति को ही पुनः दुर्गा पूजा का दायित्व दिया गया।जिसमे अध्यक्ष के रूप में रविरंजन सिह ,उपाध्यक्ष संदीप साहू,सचिव सजित सिंह,उपसचिव भोला साव,कोषाध्यक्ष गौरव राम का चयन किया गया।वही मंडप प्रबंधक में पंचम सिंह,जानकी मल्लाह,विजय प्रकाश राम,मुकेश मल्लाह,विकाश मल्लाह ,भोला साव,मुन्ना विश्वकर्मा शामिल हैं।कार्य कारिणी सदस्यों में छोटी मल्लाह, जितेंद्र पंडित,संजय मल्लाह, निशांत कुमार सिन्हा,सुरेश साव,आलोक उपाध्याय,मयंक बरनवाल,पप्पू केवट,आकाश गुप्ता, गोलू सिंह,देवेश बक्सी,बप्पी लाहकार ,राहुल रवानी सहित अन्य शामिल हैं।मौके पर मुख्य रूप से पुजारी बासुकीनाथ उपाध्याय,अर्जुन मल्लाह, नीलक

आयुष्मान भवः कार्यक्रम आयोजित।महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती

Image
 पीरटांड़(गिरिडीह)--पीरटांड़ प्रखण्ड मुख्यालय सहित सभी पंचायत सचिवालयों में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  एवं जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गई।वही पालगंज पंचायत भवन में जयंती मनाने के पश्चात मुखिया शशिबाला देवी की अध्यक्षता में आयुष्मान भवः को लेकर विषेश ग्राम सभा का आयोजन किया गया।बताते चले कि सरकार के निर्देश पर पूरे पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी हेतु कार्यक्रम चलाया जा रहा है।मुखिया शशिबाला देवी ने कहा कि सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है उसका लाभ ले।साथ ही उपस्थित पंसस योगेंद्र तिवारी ,समाजसेवी ग्रीष्म भक्त ने भी स्वास्थ्य संबंधित कई जानकारियां दी।  बताते चले की इस कार्यक्रम के तहत  लोगो का आयुष्मान कार्ड,आभा कार्ड, आदि बनाया जाना है साथ ही कार्यक्रम के दौरान यूनीसेफ के नवाब हसन ने टीकाकरण, गर्भवती महिला,पोषाहार सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लोगो को दिया ।मौके पर मुख्य रुप से ,उपमुखिया मनोहर साव,बिरजू साहू,यूनिसेफ स्कूल संस्था के मोहम्मद नवाब हसन ,वार्ड सदस्य भोला स