पीरटांड़--पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत पालगंज में आदि दुर्गा पूजा को सफल संचालन के लिए समिति गठन हेतु ग्रामीणों की एक बैठक शुक्रवार को दुर्गा मंडप में की गई जिसकी अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने की। बैठक में पूजा को सफल संचालन को लेकर आवश्यक विचार विमर्श किया गया।साथ ही बैठक में समिति के सदस्यों के द्वारा आय व्यय का लेखा जोखा रखा गया।साथ ही पूर्व समिति के कार्यो को देखते हुए सर्वसम्मति से बैठक मे पूर्व समिति को ही पुनः दुर्गा पूजा का दायित्व दिया गया।जिसमे अध्यक्ष के रूप में रविरंजन सिह ,उपाध्यक्ष संदीप साहू,सचिव सजित सिंह,उपसचिव भोला साव,कोषाध्यक्ष गौरव राम का चयन किया गया।वही मंडप प्रबंधक में पंचम सिंह,जानकी मल्लाह,विजय प्रकाश राम,मुकेश मल्लाह,विकाश मल्लाह ,भोला साव,मुन्ना विश्वकर्मा शामिल हैं।कार्य कारिणी सदस्यों में छोटी मल्लाह, जितेंद्र पंडित,संजय मल्लाह, निशांत कुमार सिन्हा,सुरेश साव,आलोक उपाध्याय,मयंक बरनवाल,पप्पू केवट,आकाश गुप्ता, गोलू सिंह,देवेश बक्सी,बप्पी लाहकार ,राहुल रवानी सहित अन्य शामिल हैं।मौके पर मुख्य रूप से पुजारी बासुकीनाथ उपाध्याय,अर्जुन मल्लाह, नीलकंठ मल्लाह ,दिनेश कुमार,सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

Comments
Post a Comment