पंचायत सचिवालय पालगंज में जरूरत मदों के बीच मुखिया तथा वार्ड सदस्यों ने किया कंबल वितरण

 पीरटांड़--पीरटांड़ प्रखंड स्थित पालगंज पंचायत सचिवालय में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पीरटांड़ के निर्देशानुसार  मुखिया  शशिबाला देवी की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमे सबकी योजना सबका विकास-योजना 2024-25 के निर्माण हेतु स्थानीय सतत विकास लक्ष्यो के सभी नौ थीम में से एक थीम का चयन उपस्थित वार्ड सदस्यों एवं मुखिया के द्वारा सर्वसम्मति से किया गया।साथ ही ग्राम सभा के उपरांत पंचायत भवन में ही मुखिया शशिबाला देवी एवं वार्ड सदस्यों के द्वारा जरूरत मंद महिला पुरुषों के बीच  लगभग 100 कंबलों का वितरण किया गया।मौके पर मुख्य रूप से मुखिया शशिबाला देवी,उप मुखिया मनोहर साहू,बिरजू साहू,वार्ड सदस्य नूतन देवी,ममता देवी,छोटी मल्लाह, भोला साव,मणि दास, बिरमा सोरेन,महादेव किस्कू,जितेंद्र पंडित,निकुंज केेतन भक्त, राम प्रसाद महतो  सहित कई लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

दुर्गापूजा समिति पालगंज की बैठक संम्पन्न।रविरंजन सिंह पुनः बने अध्यक्ष।

श्री मद देवी भागवत महायज्ञ सुनने से जन्म जन्म के कष्ट जलकर भष्म हो जाते हैं--महंत नरहरि दास जी महाराज

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा के शुभ अवसर पर गिरिडीह में निकाली गई शोभायात्रा।हजारों की संख्या में महिला पुरुष हुए शामिल